Techy Miles

Technical in Hindi

Menu
  • Home
  • Application
  • Blogging
    • Seo
    • WordPress
  • Businesses
    • Make Money
  • Gaming
  • Internet
  • Social Media
  • Software
Menu
GST क्या है? GST किन लोगों के लिये जरूरी है?

GST क्या है? GST किन लोगों के लिये जरूरी है?

Posted on August 1, 2021August 18, 2021 by admin

GST क्या है? GST किन लोगों के लिये जरूरी है? – दोस्तों आज मैं, आपको बताऊंगा कि आप GST Registration कैसे कर सकते हैं। आज के टाइम हर बिजनेसमैन को GST Register करवाना बहुत आवश्यक है। अगर आप बिना GST Registration करवाएं। आप अपना व्यापार करते हैं। तो वह गैरकानूनी माना जाता है। GST की आवश्यकता छोटे बिजनेसमैन से लेकर बड़े से बड़े बिजनेसमैन तक को पड़ती है।
आज हम आपको GST Registration की पूरी जानकारी देंगे।

GST क्या है?

पहले व्यापारी अलग-अलग प्रकार के टैक्स पे करते थे। जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन जीएसटी के कारण। आप अपने भिन्न प्रकार के टैक्स ओं को ना भरकर। आपको खाली जीएसटी भरना होगा जीएसटी के अंदर आपके सारे बिल होते हैं। इससे व्यापारियों को बहुत ज्यादा समय बचता है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2017 को सम्पूर्ण भारत में इसे एक साथ लागू किया।

GST किन लोगों के लिये जरूरी है?

मैं आपको बता दूं जब कोई भी व्यक्ति या कोई भी कंपनी कारोबार करती है। या वह अपनी सेवाएं या वस्तुएं आप तक पहुंचाती है। तो जब उसकी वार्षिक बिक्री की सीमा 40 लाख से ज्यादा हो जाती है। तब उसे GST Registration करना अति आवश्यक होता है। लेकिन कुछ राज्यों में यह छोटे व्यापारियों पर सीमा 20 लाख रुपए सीमा रखी है। GST Registration के बाद आपको अपने GST बिल के नियमों के अनुसार ही आपको पे करने होते हैं।

Read More – क्यू. आर. कोड क्या हैं ? जानें सारी जानकारी हिन्दी में

GST का Registration कब कराना चाहिए?

जब भी आप अपना कोई नया व्यापार शुरू करते हैं। तो आपका यदि शुरुआत के दिनों में आपका व्यापार 20 लाख रुपए सालाना का टर्नओवर क्रॉस करता है। तो इस स्थिति में आपको 30 दिनों के अंदर ही अपना GST Registration करवाना होगा नहीं तो सरकार आपके खिलाफ कोई एक्शन भी ले सकती है।

GST Registration नहीं करवाने पर कितनी Penalty लगती है?

यदि कोई व्यक्ति GST के दायरे में आता है, और उसका Registration नहीं करवाता है। या GST बिल कम भरता है। या बिल्कुल भी नहीं भरता है। तो ऐसी स्थिति में सरकार उसके खिलाफ सख्त कदम उठाती हैं, और उनके ऊपर पेनल्टी भी लगाती है। ऐसी स्थिति में GST नियम के अनुसार दोषी पाए जाने पर आपको ₹10000 रुपए या पूरे GST टैक्स का 10% तक जुर्माना भरना पड़ सकता है। यह जुर्माना GST विधेयक के अनुसार लिया जाता है।

GST Registration के लिए आप को किन-किन डाक्यूमेंट्स की जरुरत होती है?

• पैन कार्ड
• आधार कार्ड
• बैंक एकाउंट स्टेटमेंट
• फोटो
• बिजनेस रजिस्ट्रेशन का प्रूफ या इनकारपोरेशन सर्टीफिकेट
• प्रमोटर्स या डायरेक्टर की फोटो सहित सहित पहचान और एड्रेस प्रूफ
• कार्यस्थल के पते का सबूत
• डिजिटल हस्ताक्षर
• लेटर ऑफ ऑथराइजेशन/बोर्ड रेजोल्यूशन फॉर ऑथोराइज्ड सिग्नेटरी
• रजिस्ट्रेशन फीस

GST Registration Online कैसे करे पूरी जानकारी?

• इसका रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी वेबसाइट gst.gov.in पर जाना होगा। वहां जाकर आपको रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

• यहां पर आपको form 1 दिखाई देगा यहां पर आपको अपना पैन कार्ड नंबर, ईमेल एड्रेस और मोबाइल नंबर भरना होगा। इतना करने के बाद आपको प्रोसीड पर क्लिक करना होगा।

• इसके बाद आपके नंबर पर एक ओटीपी वेरिफिकेशन के लिए आएगा।

• इतना करने के बाद अब आपके सामने form 2 ओपन होगा। आपको form 2 फिल करना है, यहां पर आपसे बिजनेस के बारे में डाक्यूमेंट्स मांगे जाएंगे। तो आपको यहां पर उनको क्रमानुसार अपलोड करके प्रोसेट पर क्लिक करना है।

• यह सब करने के बाद आपको 3 दिनों का इंतजार करना होगा। इन 3 दिनों में जीएसटी अधिकारी आपसे form 3 में कुछ और भी डाक्यूमेंट्स मांग सकता है। जिसकी जानकारी आपको form 4 में भरकर सेव एंड कंटिन्यू पर क्लिक कर कर देनी होती है।

• जब आप GST Registration करते हैं। तो आपको form को पूरे ध्यान से भरना है, अगर आपके GST Registration form में कुछ भी चीज सही ना पाए जाने पर आपका GST Registration कैंसिल भी हो सकता है। जिसकी जानकारी आपको form 5 में दी जाएगी।

• यदि आपका सब कुछ सही तरीके से रहता है। तो आपका GST Registration आपका एक्सेप्ट कर लिया जाता है, और इसकी जानकारी आपको एक मैसेज के द्वारा। आपको भेज दी जाती है। यह पूरा प्रोसेस होने में आपको 7 से 15 दिन का समय लग सकता है।

निष्कर्ष

हम उम्मीद करते है हमारी जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। अगर इस आर्टिकल से आपकी मदद हुई हों तो इसे अपने दोस्तो के साथ जरूर शेयर करे। (धन्यवाद)

 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Recent Posts

  • SSL Certificate क्या है? और यह काम कैसे करता है? September 30, 2021
  • Milesweb Web Hosting : मात्र 40 में वेब होस्टिंग खरीदें September 25, 2021
  • Chrome OS में Ambient Mode (Screen Saver) को Enable कैसे कर सकते है ? September 20, 2021
  • जीमेल के टॉप फाइव बेस्ट सीक्रेट फीचर्स September 15, 2021
  • इंस्टाग्राम Reels को अपने मोबाइल फोन में कैसे डाउनलोड करें? September 10, 2021
  • गूगल क्रोम ब्राउजर के टॉप 5 बेस्ट हिडेन फीचर्स August 31, 2021
  • टाटा सुपर एप्लीकेशन क्या है? टाटा सुपर एप्लीकेशन कैसे डाउनलोड करें? August 27, 2021
  • Dulux Paint Dealership कैसे प्राप्त करें? August 24, 2021
  • CRM क्या होता है? CRM के कितने प्रकार हैं? August 21, 2021
  • सफल Business man कैसे बने? August 18, 2021

Categories

  • Application
  • Blog
  • Blogging
  • Businesses
  • Gaming
  • Internet
  • Make Money
  • Seo
  • Social Media
  • Software
  • Tips And Tricks
  • WordPress

Archives

  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021

Pages

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
©2022 Techy Miles | Design: Newspaperly WordPress Theme