Techy Miles

Technical in Hindi

Menu
  • Home
  • Application
  • Blogging
    • Seo
    • WordPress
  • Businesses
    • Make Money
  • Gaming
  • Internet
  • Social Media
  • Software
Menu
गूगल क्रोम ब्राउजर के टॉप 5 बेस्ट हिडेन फीचर्स

गूगल क्रोम ब्राउजर के टॉप 5 बेस्ट हिडेन फीचर्स

Posted on August 31, 2021August 18, 2021 by admin

गूगल क्रोम ब्राउजर के टॉप 5 बेस्ट हिडेन फीचर्स – इस आर्टिकल में हम आपको गूगल क्रोम ब्राउजर के कुछ ऐसे महत्वपूर्ण फीचर्स के बारे में बताएंगे जिन्हें जानना आपके लिए बहुत आवश्यक है। दोस्तों अगर आप भी गूगल क्रोम के इन बेहतरीन और हिडेन फीचर्स के बारे में जानना चाहते हैं आर्टिकल को आखरी तक पूरा पढ़िए।

अगर आप एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर हैं तो जाहिर सी बात है आपके मोबाइल फोन में गूगल क्रोम ब्राउजर जरूर मौजूद होगा। गूगल क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल आप सभी प्रतिदिन करते होंगे। गूगल क्रोम ब्राउजर एक बहुत महत्वपूर्ण मोबाइल एप्लीकेशन है। गूगल क्रोम ब्राउजर इतना ज्यादा लोकप्रिय एप्लीकेशन है कि इसे अब तक 5 बिलियन से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। आपको जानकर हैरानी होगी आज ऐसा कोई स्मार्टफोन नहीं है जिसमें गूगल क्रोम ब्राउज़र ना मौजूद हो।

गूगल क्रोम ब्राउजर एक प्रकार का सर्च इंजन है। गूगल क्रोम ब्राउजर को इंटरनेट पर पहली बार 2 सितंबर 2008 को लांच किया गया था। इसके बाद से यह अब तक लगातार लोगों को अलग-अलग जानकारियां देने का काम कर रहा है। जब भी हमें किसी टॉपिक पर कन्फ्यूजन होती है या फिर हमें किसी विषय पर जानकारी प्राप्त करनी होती है हम तुरंत अपना गूगल क्रोम ब्राउज़र ओपन करते हैं और उसमें किसी भी विषय की जानकारी सर्च करते हैं।

Read More – बिना एप डाउनलोड किए मोबाइल में फाइल एवम् फोल्डर को कैसे हाइड करें

लेकिन दोस्तों जिस गूगल क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल हम दिन में इतना ज्यादा करते हैं हमें उसके बारे में पूरी जानकारी नहीं है। गूगल क्रोम ब्राउजर के अंदर आपको ऐसे ढेर सारे हिडन फीचर्स दिए जाते हैं इनके बारे में हमें जानकारी नहीं होती है इस वजह से हम उनका लाभ नहीं ले पाते। अगर आपको नहीं पता कि गूगल क्रोम ब्राउजर के टॉप फाइव बेस्ट हिडेन फीचर्स कौन-कौन से हैं? तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको गूगल क्रोम ब्राउजर के सभी महत्वपूर्ण और उपयोगी फीचर्स के बारे में विस्तार से बताएंगे।

गूगल क्रोम ब्राउजर के टॉप फाइव बेस्ट हिडेन फीचर्स

आइए दोस्तों अब हम आपका ज्यादा समय बर्बाद ना करते हुए आपको बताते हैं गूगल क्रोम ब्राउजर के बेस्ट फीचर्स कौन-कौन से हैं? नीचे हम आपको गूगल क्रोम ब्राउजर के बेस्ट फीचर्स के बारे में बता रहे हैं।

Chrome Remote Desktop

यह गूगल क्रोम ब्राउजर का एक सबसे ज्यादा उपयोगी और बेहतरीन फीचर है। इस क्रोम रिमोट डेस्कटॉप फीचर का इस्तेमाल करके आप अपने कंप्यूटर और अपने मोबाइल फोन को आपस में कनेक्ट कर सकते हैं। यदि आप अपने कंप्यूटर की स्क्रीन को मोबाइल फोन में इस्तेमाल करना चाहते हैं और अपने कंप्यूटर को मोबाइल फोन से ऑपरेट करना चाहते हैं तो इसके लिए आप क्रोम रिमोट डेस्कटॉप का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको अपने कंप्यूटर और मोबाइल फोन दोनों में क्रोम रिमोट डेस्कटॉप टूल डाउनलोड करना है और इसे एक्टिवेट करना है। जब आप इसे एक्टिवेट कर देंगे तो आपका मोबाइल फोन और कंप्यूटर दोनों आपस में कनेक्ट हो जाएंगे। इसके बाद आप अपने मोबाइल फोन में जो भी करेंगे वह सब आपके कंप्यूटर पर प्रोसेस होगा।

Stay focused

यह भी एक बहुत ज्यादा उपयोगी गूगल क्रोम टूल है। कई बार ऐसा होता है हम अपने गूगल क्रोम ब्राउजर पर कोई महत्वपूर्ण काम कर रहे होते हैं तभी हमारा ध्यान किसी अन्य वेबसाइट या अन्य पेज की तरफ बार-बार भटकता है। आपको अलग-अलग वेबसाइट की तरफ से नोटिफिकेशन आएंगे जिससे आपके काम में डिस्टर्ब होगा। इस परिस्थिति से बचने के लिए आप ऑनलाइन टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस टूल का इस्तेमाल करके आप अपने कंप्यूटर स्क्रीन की किसी एक पेज पर खुद का फोकस बनाए रख सकते हैं।

Momentum

दोस्तों आपने बहुत से लोगों के कंप्यूटर स्क्रीन पर देखा होगा उनके कंप्यूटर पर प्रतिदिन वॉलपेपर चेंज होता रहता है और मौसम की जानकारी तारीख समय भी अच्छी तरह से कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देता है। यदि आप चाहें तो आप भी इस ऑनलाइन टूल की मदद से अपने कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रतिदिन अलग-अलग वॉलपेपर को ऑटो चेंज कर सकते हैं। यदि आप अपने कंप्यूटर बैकग्राउंड को सुंदर दिखाना चाहते हैं तो यह टूल आपके लिए परफेक्ट रहेगा।

One tab

यह भी गूगल क्रोम ब्राउजर का एक अच्छा फीचर है। कई बार ऐसा होता है। अगर आप अपने कंप्यूटर में अलग अलग टैब खोलकर उनमें काम करते हैं तो इससे आपके कंप्यूटर की प्रोसेसिंग व्यर्थ होती है और आपके कंप्यूटर का स्टोरेज भी जल्दी बढ़ता है। लेकिन इस वन टैब फीचर का इस्तेमाल करके आप केवल एक टैब पर डाटा प्रोसेस कर सकते हैं। अगर आपके कंप्यूटर पर ढेर सारे टैब खुले हुए हैं और आपने किसी एक टैब पर वन टैब सिस्टम ऑन कर दिया तो आपके कंप्यूटर का सारा डाटा से उसी टैब पर खर्च होगा।

Ad blocker plus

कई बार ऐसा होता है जब हम अपने इंटरनेट को ऑन करते हैं तो हमें ढेर सारी वेबसाइट के विज्ञापन दिखाई देते हैं। अगर आप इन विज्ञापन से परेशान हैं और इन्हें बंद करना चाहते हैं तो इसके लिए आप इस ऑनलाइन टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऑनलाइन टूल का इस्तेमाल करके आप अपने कंप्यूटर पर आने वाले किसी भी विज्ञापन को ब्लॉक कर सकते हैं।

निष्कर्ष

दोस्तों यह आज आपके लिए एक छोटी सी जानकारी थी। आज इस आर्टिकल में हमने आपको बताया गूगल क्रोम ब्राउजर के टॉप फाइव बेस्ट फीचर्स कौन-कौन से हैं? आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Recent Posts

  • SSL Certificate क्या है? और यह काम कैसे करता है? September 30, 2021
  • Milesweb Web Hosting : मात्र 40 में वेब होस्टिंग खरीदें September 25, 2021
  • Chrome OS में Ambient Mode (Screen Saver) को Enable कैसे कर सकते है ? September 20, 2021
  • जीमेल के टॉप फाइव बेस्ट सीक्रेट फीचर्स September 15, 2021
  • इंस्टाग्राम Reels को अपने मोबाइल फोन में कैसे डाउनलोड करें? September 10, 2021
  • गूगल क्रोम ब्राउजर के टॉप 5 बेस्ट हिडेन फीचर्स August 31, 2021
  • टाटा सुपर एप्लीकेशन क्या है? टाटा सुपर एप्लीकेशन कैसे डाउनलोड करें? August 27, 2021
  • Dulux Paint Dealership कैसे प्राप्त करें? August 24, 2021
  • CRM क्या होता है? CRM के कितने प्रकार हैं? August 21, 2021
  • सफल Business man कैसे बने? August 18, 2021

Categories

  • Application
  • Blog
  • Blogging
  • Businesses
  • Gaming
  • Internet
  • Make Money
  • Seo
  • Social Media
  • Software
  • Tips And Tricks
  • WordPress

Archives

  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021

Pages

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
©2022 Techy Miles | Design: Newspaperly WordPress Theme