Techy Miles

Technical in Hindi

Menu
  • Home
  • Application
  • Blogging
    • Seo
    • WordPress
  • Businesses
    • Make Money
  • Gaming
  • Internet
  • Social Media
  • Software
Menu
बेस्ट गेमिंग कंप्यूटर कैसे बनाएं? कैसे बनाएं?

बेस्ट गेमिंग कंप्यूटर कैसे बनाएं? कैसे बनाएं?

Posted on July 13, 2021June 26, 2021 by admin

बेस्ट गेमिंग कंप्यूटर कैसे बनाएं? कैसे बनाएं? – दोस्तों कैसे हैं आप सभी? आशा करता हूं आप सभी स्वस्थ होंगे। आज इस आर्टिकल में हम आपको एक बहुत इंपॉर्टेंट टॉपिक पर जानकारी देने जा रहे हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि एक बेहतरीन गेमिंग कंप्यूटर कैसे बनाएं? दोस्तों अगर आप जानना चाहते हैं कि गेमिंग कंप्यूटर कैसे बनाएं? तो यह आर्टिकल आखिरी तक पूरा पढ़िए। इस आर्टिकल में हम आपको गेमिंग कंप्यूटर बनाने से जुड़ी संपूर्ण जानकारी विस्तार से बताने जा रहे हैं।

दोस्तों जैसा कि आप सभी को पता है आज हर कोई गेम खेलना पसंद करता है। आमतौर पर लोग गेम खेलने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आज के समय में इतने हाई ग्राफिक्स गेम्स आ रहे हैं कि आप इन्हें अपने मोबाइल फोन में नहीं खेल सकते। इस कारण लोग अब गेम खेलने के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल करने लगे हैं।

आज ऐसे ढेर सारे हाई ग्राफिक्स वाले गेम्स उपलब्ध हैं जिन्हें आप सिर्फ अपने कंप्यूटर में ही खेल सकते हैं। बहुत से लोग अपने कंप्यूटर में इन गेम को खेलते हैं। यहां पर एक बात और आपको जान लेनी चाहिए। अगर आपके पास नॉर्मल कंप्यूटर है तो आप उसमें गेम नहीं खेल सकते। गेम खेलने के लिए आपके पास एक स्पेशल गेमिंग कंप्यूटर होना चाहिए।

Read More – Windows 11 हुआ लॉन्च, जानिए इसके Features

गेमिंग कंप्यूटर मुख्य रूप से गेम खेलने के लिए ही तैयार किए जाते हैं। गेमिंग कंप्यूटर की रैम तथा प्रोसेसर साधारण कंप्यूटर से कई गुना ज्यादा बेहतर होती है। आज बहुत से लोग हैं अपने लिए गेमिंग कंप्यूटर खरीद रहे हैं। गेमिंग कंप्यूटर की कीमत भी ज्यादा होती है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके पास गेमिंग कंप्यूटर खरीदने का बजट नहीं है। अगर आपके पास गेमिंग कंप्यूटर खरीदने का बजट नहीं है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अब आप अपने नॉर्मल कंप्यूटर को अपना गेमिंग कंप्यूटर बना सकते हैं। बस इसके लिए आपको सही जानकारी होनी चाहिए।

इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे हैं। हमारे द्वारा बताई गई आसान टिप्स को फॉलो करके आप एक अच्छा गेमिंग कंप्यूटर बना सकते हैं।

बेस्ट गेमिंग कंप्यूटर कैसे बनाएं?

बेस्ट गेमिंग कंप्यूटर बनाने के लिए नीचे बताई गई टिप्स को फॉलो करें।

RAM

दोस्तों जैसा कि हमने आपको पहले ही बता दिया था कि आप अपने नॉर्मल रैम के साथ हाई ग्राफिक्स वाले गेम नहीं खेल सकते। अगर आप हाई ग्राफिक्स वाले गेम खेलना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास अधिक रैम होनी चाहिए। मैं आपको सलाह दूंगा आप जितनी रैम वाला कंप्यूटर इस्तेमाल करते हैं उससे लगभग 2GB एक्स्ट्रा रैम वाला कंप्यूटर इस्तेमाल करें। तभी आप एक अच्छी गेमिंग एक्सपीरियंस का आनंद ले पाएंगे।

ग्राफिक कार्ड

बिना ग्राफिक कार्ड के कंप्यूटर में गेम खेलना बहुत ही ज्यादा मुश्किल होता है। यदि आपके पास कंप्यूटर में ग्राफिक कार्ड नहीं है तो आप हाई ग्राफिक वाले गेम को नहीं खेल सकते। इसीलिए अगर आप एक अच्छा गेमिंग कंप्यूटर चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक अच्छा ग्राफिक कार्ड इस्तेमाल करना होगा। आज मार्केट में ढेर सारे ग्राफिक कार्ड उपलब्ध है जिन्हें आप खरीद कर अपने मदर बोर्ड के साथ अटैच कर सकते हैं।

हार्ड डिस्क

अगर आपके कंप्यूटर की हार्ड डिस्क कम होगी और आपने ज्यादा स्पेस वाले मोबाइल गेम को डाउनलोड कर लिया तो हो सकता है आपका गेमिंग कंप्यूटर हैंग करने लगे। इसीलिए आपको चाहिए कि आप एक्स्ट्रा हार्ड डिस्क का इस्तेमाल करें। इससे आपके कंप्यूटर के स्टोरेज पर कोई असर नहीं पड़ेगा और आपका गेम स्मूथली ऑपरेट होगा।

मदर बोर्ड

अगर आपके कंप्यूटर में नॉर्मल मदरबोर्ड इस्तेमाल की गई है तो गेम खेलते समय आपका कंप्यूटर हैंग करने लगेगा। गेमिंग कंप्यूटर के लिए अलग से एक मदरबोर्ड आती है। आपको वह मदरबोर्ड अपने गेमिंग कंप्यूटर में इंस्टॉल करनी होगी तभी आप बिना किसी रूकावट गेम का आनंद ले पाएंगे।

निष्कर्ष

तो दोस्तों इस प्रकार आप ऊपर बताई गई कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर अपने नॉर्मल कंप्यूटर को एक गेमिंग कंप्यूटर बना सकते हैं और अनलिमिटेड गेम खेल सकते हैं। यह आज आपके लिए एक छोटी सी जानकारी थी आज इस आर्टिकल में हमने आपको बताया गेमिंग कंप्यूटर कैसे बनाएं? आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है इसे अपने दोस्तों के पास शेयर करें। आर्टिकल को आखरी तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Recent Posts

  • SSL Certificate क्या है? और यह काम कैसे करता है? September 30, 2021
  • Milesweb Web Hosting : मात्र 40 में वेब होस्टिंग खरीदें September 25, 2021
  • Chrome OS में Ambient Mode (Screen Saver) को Enable कैसे कर सकते है ? September 20, 2021
  • जीमेल के टॉप फाइव बेस्ट सीक्रेट फीचर्स September 15, 2021
  • इंस्टाग्राम Reels को अपने मोबाइल फोन में कैसे डाउनलोड करें? September 10, 2021
  • गूगल क्रोम ब्राउजर के टॉप 5 बेस्ट हिडेन फीचर्स August 31, 2021
  • टाटा सुपर एप्लीकेशन क्या है? टाटा सुपर एप्लीकेशन कैसे डाउनलोड करें? August 27, 2021
  • Dulux Paint Dealership कैसे प्राप्त करें? August 24, 2021
  • CRM क्या होता है? CRM के कितने प्रकार हैं? August 21, 2021
  • सफल Business man कैसे बने? August 18, 2021

Categories

  • Application
  • Blog
  • Blogging
  • Businesses
  • Gaming
  • Internet
  • Make Money
  • Seo
  • Social Media
  • Software
  • Tips And Tricks
  • WordPress

Archives

  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021

Pages

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
©2022 Techy Miles | Design: Newspaperly WordPress Theme