Techy Miles

Technical in Hindi

Menu
  • Home
  • Application
  • Blogging
    • Seo
    • WordPress
  • Businesses
    • Make Money
  • Gaming
  • Internet
  • Social Media
  • Software
Menu
कंप्यूटर में टास्कबार ऑटोमेटिक कैसे हाइड करें?

कंप्यूटर में टास्कबार ऑटोमेटिक कैसे हाइड करें?

Posted on June 23, 2021June 25, 2021 by admin

कंप्यूटर में टास्कबार ऑटोमेटिक कैसे हाइड करें? – दोस्तों कैसे हैं आप सभी? आशा करता हूं आप सभी स्वस्थ होंगे। आज इस आर्टिकल में हम आपको एक बहुत इंपॉर्टेंट टॉपिक पर जानकारी देने जा रही हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कंप्यूटर में टास्कबार ऑटोमेटिक कैसे हाइड करे? दोस्तों अगर आप जानना चाहते हैं कि कंप्यूटर में टास्कबार ऑटोमेटिक कैसे हाइड करें? तो यह आर्टिकल आखरी तक पूरा पढ़िए। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान स्टेप बताएंगे। हमारे द्वारा बताए गए आसान स्टेप को फॉलो करके आप कंप्यूटर में टास्कबार को हाइड कर सकते हैं।

अगर आपके पास कंप्यूटर है तो आपने गौर किया होगा कंप्यूटर में हमें एक टास्कबार दिया जाता है। जब हम अपने कंप्यूटर की स्क्रीन को ऑन करते हैं तो सबसे नीचे एक पट्टी होती है। इस पट्टी में एक टास्क बार होता है। इसमें हम अलग-अलग प्रकार के टूल्स तथा टास्क और नोटिफिकेशन को देख सकते हैं। वैसे तो यह टास्कबार हमारे लिए काम की चीज है क्योंकि इसके द्वारा हम डायरेक्ट कोई पेज ओपन कर सकते हैं। लेकिन कभी-कभी टास्कबार हमारे लिए नुकसानदायक बन जाता है।

मान लीजिए आप अपने कंप्यूटर में कोई काम कर रहे हैं। उदाहरण के लिए आप कंप्यूटर में कोई वीडियो एडिट कर रहे हैं। वीडियो एडिट करने के लिए आपको कोई वीडियो एडिटर एप्लीकेशन अपने कंप्यूटर में ओपन करना होगा। जब आप इस सॉफ्टवेयर को ओपन करेंगे तो यह सॉफ्टवेयर स्क्रीन में पूरी तरह से ओपन नहीं होगा। कहने का मतलब है इस सॉफ्टवेयर का फुल स्क्रीन आपको अपने कंप्यूटर स्क्रीन में नहीं दिखाई देगी क्योंकि कंप्यूटर में कुछ जगह पर टास्कबार लगा हुआ है। इस सिचुएशन में आप चाहें तो अपने टास्कबार को हाइड कर सकते हैं। अगर आप अपने टास्कबार को हाइड कर देंगे तो आप कंप्यूटर पर कोई भी पेज खोलें आपको फुल पेज दिखाई देगा।

Read More – किसी भी इंटरनेशनल तथा इंटरनेट कॉल को कैसे ब्लॉक करें?

बाद में जब आपको टास्कबार की आवश्यकता हो तो आप अपने माउस का कर्जर कंप्यूटर स्क्रीन में नीचे लेकर जाएं। आपको ऑटोमेटिक टास्कबार दिखाई देने लगेगा। जब आप वहां से माउस का कर्सर हटाएंगे तो टास्कबार फिर से हाइड हो जाएगा।

दोस्तों अगर आपको नहीं पता कि कंप्यूटर में टास्कबार कैसे हाइड करते हैं? तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे आसान स्टेप बताएंगे जिसके द्वारा आप अपने कंप्यूटर में टास्कबार को हाइड कर सकते हैं।

कंप्यूटर में टास्कबार को कैसे हाइड करें?

दोस्तों अगर आप जानना चाहते हैं कि कंप्यूटर में टास्कबार कैसे हाइड करे? तो इसके लिए नीचे बताए गए आसान स्टेप को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर को ऑन करना है। ऑन करने पर आपके सामने कंप्यूटर की होमस्क्रीन ओपन होगी।
  • अब आपको टास्कबार की तरफ अपने माउस का एरो लेकर जाना है। जैसे ही आप एरो लेकर जाएंगे टास्कबार हाईलाइट हो जाएगा।
  • अब आपको अपने माउस पर राइट क्लिक करना है। अब आपको ढेर सारे ऑप्शन दिखाई दे रहे होंगे।
  • स्क्रीन पर आपको एक टास्कबार सेटिंग ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब इसके बाद आपको automatic hide taskbar in desktop mode ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको इसे ऑन कर देना है।
  • अब आपको अपने कंप्यूटर की होम स्क्रीन पर वापस लौट आना है। अब आप एक बार अपने कंप्यूटर को रिफ्रेश करें। अब आप देख सकते हैं आपके विंडोज 10 कंप्यूटर में यह सेटिंग एक्टिवेट हो चुकी है।
  • अब आपको अपने कंप्यूटर स्क्रीन पर टास्कबार नहीं दिखाई दे रहा होगा। जब आपको टास्कबार की जरूरत हो आप अपने माउस का कर्सर टास्कबार की तरफ लेकर जाएं आपको टास्कबार मिल जाएगा।

निष्कर्ष

दोस्तों यह आज आपके लिए एक छोटी सी जानकारी थी। आज इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कंप्यूटर में ऑटोमेटिक टास्कबार कैसे हाइड करें? आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है इसे अपने दोस्तों के पास शेयर करें। आर्टिकल को आखिरी तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Recent Posts

  • SSL Certificate क्या है? और यह काम कैसे करता है? September 30, 2021
  • Milesweb Web Hosting : मात्र 40 में वेब होस्टिंग खरीदें September 25, 2021
  • Chrome OS में Ambient Mode (Screen Saver) को Enable कैसे कर सकते है ? September 20, 2021
  • जीमेल के टॉप फाइव बेस्ट सीक्रेट फीचर्स September 15, 2021
  • इंस्टाग्राम Reels को अपने मोबाइल फोन में कैसे डाउनलोड करें? September 10, 2021
  • गूगल क्रोम ब्राउजर के टॉप 5 बेस्ट हिडेन फीचर्स August 31, 2021
  • टाटा सुपर एप्लीकेशन क्या है? टाटा सुपर एप्लीकेशन कैसे डाउनलोड करें? August 27, 2021
  • Dulux Paint Dealership कैसे प्राप्त करें? August 24, 2021
  • CRM क्या होता है? CRM के कितने प्रकार हैं? August 21, 2021
  • सफल Business man कैसे बने? August 18, 2021

Categories

  • Application
  • Blog
  • Blogging
  • Businesses
  • Gaming
  • Internet
  • Make Money
  • Seo
  • Social Media
  • Software
  • Tips And Tricks
  • WordPress

Archives

  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021

Pages

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
©2022 Techy Miles | Design: Newspaperly WordPress Theme