Techy Miles

Technical in Hindi

Menu
  • Home
  • Application
  • Blogging
    • Seo
    • WordPress
  • Businesses
    • Make Money
  • Gaming
  • Internet
  • Social Media
  • Software
Menu
अपने Admob अकाउंट को सस्पेंड होने से कैसे बचाएं?

अपने Admob अकाउंट को सस्पेंड होने से कैसे बचाएं?

Posted on April 23, 2021June 3, 2021 by admin

अपने Admob अकाउंट को सस्पेंड होने से कैसे बचाएं? – आज इस आर्टिकल में हम आपको एक बहुत इंटरेस्टिंग जानकारी देने जा रहे हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं अपने Admob अकाउंट को सस्पेंड होने से कैसे बचाएं? अगर आप अपने Admob अकाउंट को सस्पेंड होने से बचाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आखरी तक पूरा पढ़िए। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ बहुत महत्वपूर्ण स्टेप बताएंगे। इन स्टेप को फॉलो करके आप Admob अकाउंट को सस्पेंड होने से बचा सकते हैं।

क्या आप एंड्राइड एप्लीकेशन डेवलपर हैं? अगर आप एक Android application developer है तो मुझे पूरा यकीन है आपने Admob अकाउंट के बारे में जरूर सुना होगा। Android application developer के लिए Admob अकाउंट बहुत महत्वपूर्ण होता है। जिस प्रकार एक ब्लॉगर के लिए गूगल ऐडसेंस इंपॉर्टेंट होता है बिल्कुल उसी प्रकार एंड्राइड एप्लीकेशन के लिए Admob अकाउंट इंपोर्टेंट होता है।

Admob अकाउंट के द्वारा हमारे एंड्राइड एप्लीकेशन पर विज्ञापन प्रदर्शित किए जाते हैं। इन्हीं विज्ञापन के द्वारा हमें पैसे मिलते हैं। Admob अकाउंट गूगल का एक प्रोडक्ट है। जिस प्रकार गूगल अपने ऐडसेंस अकाउंट को लेकर बहुत सख्त है बिल्कुल उसी प्रकार गूगल अपने Admob अकाउंट को लेकर बहुत सख्त है। आपने अगर छोटी सी भी गलती की तो तुरंत आपका Admob अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाएगा। अगर एक बार आपका Admob अकाउंट सस्पेंड हो गया तो आपके एंड्राइड एप्लीकेशन पर कोई भी विज्ञापन नहीं दिखाया जाएगा और आपकी इनकम 0 हो जाएगी।

बहुत से लोग जो एंड्राइड एप्लीकेशन डिवेलप करने की फील्ड में नए होते हैं वह जाने अनजाने में ढेर सारी गलतियां कर देते हैं। इन गलतियों के कारण Admob अकाउंट डिसएबल हो जाता है। बाद में इसे दोबारा रिकवर करने में हमें बहुत ज्यादा समय तथा मेहनत लगती है। जितने भी प्रोफेशनल लोग हैं उन्हें हर उस गलती के बारे में पता होता है जिस गलती को दोहराने से Admob अकाउंट डिसेबल हो जाता है।

अगर आप एप्लीकेशन डिवेलप करने की फील्ड बनाए हैं। आपको नहीं पता कि किन गलतियों के कारण हमारा Admob अकाउंट सस्पेंड होता है? तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे विशेष पॉइंट बताएंगे। जिन पॉइंट के कारण हमारा Admob अकाउंट सस्पेंड हो जाता है।

Admob अकाउंट डिसेबल होने से कैसे रोकें?

अगर आप Admob अकाउंट डिसेबल होने से रोकना चाहते हैं? इसके लिए नीचे दिए जा रहे बातों को ध्यान से पढ़ें। यदि आप नीचे बताई गई गलतियां नहीं करेंगे तो आपका Admob अकाउंट कभी भी डिसएबल नहीं होगा।

डबल अकाउंट

बहुत से लोग जल्दी पैसे कमाने के लालच में अपने दो Admob अकाउंट क्रिएट कर देते हैं। एक बात हमेशा याद रखिए। आप अपने गूगल अकाउंट से क्या कर रहे हैं इसकी जानकारी गूगल को रहती है। यदि गूगल को पता चल गया कि आपने दो अकाउंट क्रिएट किए हैं और आप दोनों अकाउंट से पेमेंट ले रहे हैं तो कुछ ही दिनों में आपके दोनों अकाउंट डिसेबल कर दिए जाएंगे। इसीलिए कोशिश करें दोनों अकाउंट अपने नाम पर ना बनाएं।

Wrong ad placement

Advertisement का प्लेसमेंट भी Admob अकाउंट डिसेबल होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो अपने एडवर्टाइजमेंट को गलत जगह पर पेस्ट करते हैं। यदि आप Admob अकाउंट के मानकों पर खरे नहीं उतरेंगे तो Admob आपको सस्पेंड कर देगा। आपने कुछ लोगों को देखा होगा जैसे ही आप उनका एप्लीकेशन ओपन करते हैं ओपन करते ही आपको विज्ञापन दिखाई देने लगता है। यह बिल्कुल गलत है। अगर आप एप्लीकेशन ओपन करने के तुरंत बाद विज्ञापन पेस्ट कर रहे हैं तो यकीन मानिए आपका Admob अकाउंट बहुत जल्दी सस्पेंड हो जाएगा।

लोगों को यह नहीं लगना चाहिए कि आपने एप्लीकेशन सिर्फ पैसे कमाने के उद्देश्य से डेवलप किया है। यदि लोगों को इस बात का पता चल गया तो लोग आपका एप्लीकेशन डाउनलोड करना बंद कर देंगे। जब आपके एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड नहीं किया जाएगा तो जाहिर सी बात है गूगल आपके Admob अकाउंट को सस्पेंड कर देगा।

Self click

कुछ लोग अपने आप को बहुत होशियार समझते हैं। लोग अपने एडवर्टाइजमेंट की लिंक पर खुद क्लिक करते रहते हैं। एक बात हमेशा याद रखिए अगर आप खुद अपने एडवर्टाइजमेंट की लिंक पर क्लिक कर रहे हैं तो आपका अकाउंट बहुत जल्दी सस्पेंड हो जाएगा। कभी भी खुद अपने एप्लीकेशन के एडवर्टाइजमेंट लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए।

Accidental click

हमने बहुत से लोगों के एप्लीकेशन के अंदर देखा है। लोग अपने एप्लीकेशन का एडवर्टाइजमेंट लिंक ऐसी जगह पर पेस्ट करते हैं जहां पर लोग गलती से क्लिक कर देते हैं। मान लीजिए आप किसी अन्य स्थान पर या स्किप बटन पर क्लिक करना चाहते हैं लेकिन गलती से बार-बार एडवर्टाइजमेंट लिंक पर क्लिक हो रहा है। इस घटना को एक्सीडेंटल क्लिक कहा जाता है। आपके एप्लीकेशन पर जितनी ज्यादा एक्सीडेंटल क्लिक होंगे उतनी ही जल्दी आपका Admob अकाउंट सस्पेंड हो जाएगा।

Illegal content in application

यदि आप अपने एप्लीकेशन के अंदर कुछ अभद्र इनलीगल एडल्ट पॉर्न गाली गलौज धार्मिक या सामाजिक भावना भड़काने वाले कंटेंट अपलोड करते हैं तो गूगल के द्वारा आपका Admob अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाएगा। आप अपने एप्लीकेशन के अंदर सिर्फ वही कंटेंट पब्लिश कर सकते हैं जो व्यक्ति विशेष धर्म देश की की भावनाओं को आहत ना करते हो।

निष्कर्ष

आशा करता हूं हमने आपको जो बातें बताई वह आपके समझ में आई होंगी और अब आप इन गलतियों को नहीं दोहराएंगे। आज इस आर्टिकल में हमने आपको बताया Admob अकाउंट सस्पेंड होने से कैसे बचाएं? आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है इसे अपने दोस्तों के पास शेयर करें। आर्टिकल को आखिरी तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Recent Posts

  • SSL Certificate क्या है? और यह काम कैसे करता है? September 30, 2021
  • Milesweb Web Hosting : मात्र 40 में वेब होस्टिंग खरीदें September 25, 2021
  • Chrome OS में Ambient Mode (Screen Saver) को Enable कैसे कर सकते है ? September 20, 2021
  • जीमेल के टॉप फाइव बेस्ट सीक्रेट फीचर्स September 15, 2021
  • इंस्टाग्राम Reels को अपने मोबाइल फोन में कैसे डाउनलोड करें? September 10, 2021
  • गूगल क्रोम ब्राउजर के टॉप 5 बेस्ट हिडेन फीचर्स August 31, 2021
  • टाटा सुपर एप्लीकेशन क्या है? टाटा सुपर एप्लीकेशन कैसे डाउनलोड करें? August 27, 2021
  • Dulux Paint Dealership कैसे प्राप्त करें? August 24, 2021
  • CRM क्या होता है? CRM के कितने प्रकार हैं? August 21, 2021
  • सफल Business man कैसे बने? August 18, 2021

Categories

  • Application
  • Blog
  • Blogging
  • Businesses
  • Gaming
  • Internet
  • Make Money
  • Seo
  • Social Media
  • Software
  • Tips And Tricks
  • WordPress

Archives

  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021

Pages

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
©2022 Techy Miles | Design: Newspaperly WordPress Theme